Advertisements
Spread the love

20 सूत्री अध्यक्ष सह JMM वरिष्ठ नेता शक्तिपद महतो का शवयात्रा में शामिल हुए आम से खास तक…

चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड के वरिष्ठ झामुमो नेता सह 20 सूत्री अध्यक्ष स्व शक्तिपद महतो का पार्थिव शरीर रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। पार्थिवी शरीर रांची रिम्स से उनके पैतृक गांव आते ही पुरे गांव शोक में डूबा। शव यात्रा में आम से खास शामिल होकर आत्मा कि शांति की कामना किया। ईचागढ़ विधायक सविता महतो भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

Advertisements

मालूम हो कि 20 सुत्री अध्यक्ष का शनिवार दोपहर दो बजे के करीब रांची के रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वही उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मालूम हो कि विगत दिनों उनका तबियत बिगड़ने से परिजनों ने बेहतर ईलाज के लिए टीएमएच अस्पताल मे भर्ती कराया था। जहां उनका 15 दिनों से अस्पताल के सीसीयु में इलाजरत थे और वे स्वस्थ होकर घर लौटे थे। शुक्रवार सुबह को उनका तबीयत फिर से बिगड़ने पर परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

वही उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए विधायक सविता महतो ने पार्टी व निजी स्तर पर अपूर्णिय क्षति बताया। वहीं जिप उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि सुनील महतो ने बताया कि कल रिम्स में 20 सुत्री अध्यक्ष का निधन कि सुचना मिलते ही क्षेत्र में शोक का लहर दौड़ पड़ा । उन्होंने कहा कि इनका स्वभाव और कर्मठता का लोग कायल थे। उनका निधन से क्षेत्र में अपूरनिय क्षति हुई है।