Spread the love

ईचा गालूडीह कॉम्लेक्स मुख्य अभियंता के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, धरना के साथ आंदोलन की रणनीति तैयार…

गम्हरिया (जगबंधु महतो )आदित्यपुर स्थित ईचा गालूडीह कॉम्लेक्स के मुख्य अभियंता की कार्यशैली से नाराज अराजपत्रित कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए सोमवार को कार्यालय परिसर में भीषण गर्मी में धरना दिया.

Advertisements

पूर्व निर्धारित धरना कार्यक्रम में मुख्य अभियंता विरोध को देखते हुए कार्यालय से नदारद रहे. धरना का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विमल सिंह, संगठन सचिव प्रणव शंकर और जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा ने बताया कि ईचा गालूडीह कॉम्प्लेक्स के मुख्य अभियंता नियम कानून को ताक पर रखकर वरीयता सूची में पत्राचार लिपिक और भंडारपाल को एक साथ कर के गलत किये है.

कर्मचारियों की मांग है कि नील चित्रक से अनुरेखक एवं अनुरेखक से प्रारूपकार कोटि 2 में देय तिथि से प्रोन्नति दें, सभी वर्गों के लिपिकों की लंबित प्रोन्नति शीघ्र दिया जाय इधर मांगों की पूर्ति नहीं होने पर जोरदार आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार हो रही है।
धरना में मौजूद सभी कर्मचारी मुख्य अभियंता मुर्दाबाद और हाय हाय के जोरदार नारेबाजी करते दिखे.

विमल सिंह, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

Advertisements

You missed