Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…

कपाली में मेडिकल स्टोर से रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने की फायरिंग, 40 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर फरार ।

Advertisements

∆ क्या बड़ती हुई बेरोज़गारी के कारण बड़ रहा है अपराध की घटनाएं ?

∆ खनिज संपदा से परिपूर्ण झारखंड राज्य को क्या ऐसा ही रहना था ?

रिपोर्ट : दीप सागर

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र में शनिवार रात बदमाशों ने केजीएन मेडिकल स्टोर में हथियार के बल पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रंगदारी की मांग पूरी नहीं होने पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना कपाली ओपी अंतर्गत पहला मोड़ के पास स्थित केजीएन मेडिकल स्टोर की है।

दुकानदार साहिल ने बताया कि रात करीब 10 बजे वे रोज की तरह दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। तभी बाइक सवार पांच युवक दुकान में घुस आए और 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग करने लगे। जब इसका विरोध किया गया तो बदमाशों ने कमर से पिस्तौल निकालकर 4 से 5 राउंड फायरिंग कर दी।

फायरिंग से दुकानदार और उनके परिजन किसी तरह जान बचाकर भागे। इसके बाद बदमाशों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और गल्ला उठा कर करीब 40 से 45 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की बात कही है। फिलहाल इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

बहरहाल, यह सोचने वाली बात जरूर है कि, अपराधिक घटनाओं में लगातार इज़ाफ़ा क्यों हो रहा है ? क्या पुलिस प्रशासन को सिर्फ विफल कह देने से जिम्मेदारी खत्म हो जाएगी ? क्या सदनों में बड़े-बड़े बखान करने वाले सफेद पोशाक वाले जिम्मेदार नहीं हैं ?

24 साल आयु हो गया है झारखंड राज्य को हुए ‌। पर आज तक किसी भी सरकार ने युवा पीढ़ि को स्थाई रूप से रोजगार दिलाने का कोई कल – कारखाने नहीं बैठा पाया । जरूरत मंदों के हाथों में हमेशा के लिए काम हो तो समाज का चेहरा इतनी विकृत न होती । हमेशा से यह एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है ।

You missed