Advertisements
Spread the love

 गम्हरिया : सड़क हादसे के बाद मारपीट, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

Advertisements

Gamhariya : सरायकेला जिला के गम्हरिया थाना क्षेत्र के गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान के पास टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे के बाद विवाद मारपीट में बदल गया। ऑटो चालक पिंटू स्वर्णकार के अनुसार सामने से आ रही एक कार को पास देने के लिए उसने अपनी लेन से दाहिनी ओर ऑटो मोड़ दिया। इसी दौरान आगे जा रही मोटरसाइकिल संख्या जेएच05बीयू-8373 अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे के बाद गुस्साए बाइक सवार ने ऑटो चालक को ऑटो से खींचकर बुरी तरह पीट दिया जिससे उसका दाहिना हाथ में गंभीर चोट आई है । बीच सड़क पर हो रही मारपीट को देखकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए। भीड़ को बढ़ता देख मोटरसाइकिल सवार ने ऑटो चालक को धमकी दी । घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को देने के लिए कई बार फोन किया, लेकिन थाना का फोन नहीं लग पाया। इसके बाद पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पहुंची और दोनों को थाने ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

You missed