Advertisements
Spread the love

गम्हरिया : राजद की संयुक्त होली मिलन एवं सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक सम्पन्न…

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

Advertisements

गम्हरिया : जिला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सभी प्रकोष्ठों की संयुक्त होली मिलन एवं सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक गम्हरिया स्थित राजस्थान भवन में पूर्व जिला अध्यक्ष गाजू साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सह जिला सदस्यता प्रभारी कमलदेव सिंह और विशिष्ट अतिथि अर्जुन प्रसाद यादव उपस्थित रहे। बैठक में राजद संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान को 30 मार्च 2025 तक पूरे जिले में जोर-शोर से चलाने का निर्णय लिया गया। नए जिला अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव सदस्यता के आधार पर किया जाएगा जिसके बाद राज्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होगा। मुख्य अतिथि कमलदेव सिंह ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए 5,000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है, जो 2025 से 2028 तक जारी रहेगा। विशिष्ट अतिथि अर्जुन प्रसाद यादव ने बैठक में कहा कि राजद जिले में किसी भी दल से कमजोर नहीं है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी नगर निगम चुनाव में राजद पूरी ताकत से उतरेगा और नगर निगम आदित्यपुर का मेयर पद अपने दम पर लड़ेगा। नगर निगम के 35 वार्डों में राजद समर्थित प्रत्याशी उतारे जाएंगे। नगर पंचायत कमेटी और जिला कमेटी को भी सक्रिय किया जाएगा। राजद नेताओं ने राज्य सरकार से विधवा, विकलांग और वृद्धावस्था पेंशन को 2,500 रुपये करने और होली-ईद जैसे त्योहारों से पूर्व भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। बैठक में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित छूटनी महतो के देरी से पहुंचने पर सभी अतिथियों ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। बैठक के समापन के बाद राजद कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक फगुआ गीत गाए, अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और सादगी से होली मनाने की अपील की। इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सियाराम बैठा, जिला प्रवक्ता मुकेश झा, इंदर सिंह, राजकुमारी सिंह, सुमित्रा बारीक, रामानंद महतो, श्याम सुंदर मालाकार, यशोदा गोप, सिमरन यादव, चंदेश्वरी यादव, आनंद कुमार मुर्मू, बृजेश यादव, श्याम सुंदर साह, सावित्री टुडू, डॉली मुर्मू, एस.के. सिंह, राधिका सिंह, आनंद यादव, रमेश माझी, शंकर शर्मा समेत कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा का संचालन रामेश्वर सिंह यादव ने किया और धन्यवाद ज्ञापन देव प्रकाश देवता ने किया।

You missed