Advertisements
Spread the love

ग्रीन इंडिया मुवमेंट के तहत भारत भ्रमण पर साइकिल यात्रा पर निकले उत्तर प्रदेश  के रॉबिन सिंह गम्हरिया के  नव ज्योति विद्या मंदिर स्कूल पहुंचे, जहां भव्य स्वागत किया गया …

गम्हरिया (जगबंधु महतो)  : ग्रीन इंडिया मुवमेंट के तहत भारत भ्रमण पर साइकिल यात्रा पर निकले उत्तर प्रदेश इटावा के रॉबिन सिंह का सोमवार को नव ज्योति विद्या मंदिर स्कूल पहुंचे। पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। रोबिन सिंह खूंटी से रविवार को निकलकर गम्हरिया के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए स्कूल परिसर पहुंचे। जहाँ स्कूली बच्चों शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। उनके द्वारा विद्यालय परिसर में रोरी पेड़ का पौधारोपण भी किया गया तथा विद्यालय के बच्चो ने उनके समक्ष पर्यावरण पर आधारित एक नाटक भी प्रस्तुत किया।स्कूल प्रिंसिपल अनामिका श्रीवास्तव ने उनकी मुहिम की सराहना करते हुए अपने स्तर से भी मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। रॉबीन सिंह ने बच्चों शिक्षकों को विस्तार से मुहिम की जानकारी दी l
रोबीन सिंह ने बताया कि वे कन्या कुमारी 9000+ से तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आन्ध्रप्रदेश, ओडिशा होते हुए झारखंड के चक्रधपुर 116 दिन पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हम सबके जीवन का अनिवार्य कार्य हैं। साइकिल से भारत के सभी जिले का भ्रमण करना है। 2 वर्ष में 60 हजार किलोमीटर की दूरी वे साइकिल से करेंगे। साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर संदेश देंगे। उन्होंने बताया कि 116वें दिन चक्रधरपुर पहुंचने पर अब तक कुल 8400 किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं।

Advertisements

You missed