Advertisements
Spread the love

 

3 महीना से फरार गांजा तस्करी, चंद्रशेखर पात्र, उड़ीसा से गिरफ्तार…

 

जमशेदपुर/ पोटका :अभिजीत सेन।

Advertisements

3 महीने पूर्व गांजा तस्करी करने वाले फरार चंद्रशेखर पात्र को कोवाली पुलिस द्वारा उड़ीसा के हाट बदड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया। वही चंद्रशेखर पात्र उड़ीसा राज्य से झारखंड क्षेत्र में गांजा सप्लाई करता था। पुलिस के द्वारा कहा गया कि वह आरोपी जमशेदपुर, सुंदर नगर, हाता, हल्दी पोखर, कई जगह में गांजा सप्लाई करता था।

इसमें चंद्रशेखर पात्र के साथ मोती महाकुड़ भी गांजा सप्लाई का मुख्य सरगना रहा है। कोवाली पुलिस द्वारा 3 महीने पहले मोती महाकुड़ एवं सुकु महाकुड़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

वही कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने कहा कि नशीली पदार्थ की कारवार करने वाला पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा क्षेत्र में नशीली पदार्थ का बिक्री बंद करने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।

You missed