Advertisements
Spread the love

 आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी,  घाटशिला भाजपा कमेटी ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

घाटशिला भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय के नेतृत्व में भाजपाईयों ने एसडीओ घाटशिला सत्यवीर रजक को ज्ञापन सौंपा। राहुल पांडेय ने कहा कि, हाल के दिनों में घाटशिला थाना क्षेत्र मे आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

Advertisements

खुलेआम चेन छिनताई, बंदूक के नोक पर लूट जैसी कई घटनाएं घट चुकी है। क्षेत्र में पशु तस्करी, अवैध लॉटरी, जुआ जैसे खेलों मे एक सक्रिय रैकेट तत्पर है । राहुल पाण्डेय ने कहा कि, पुलिस प्रशासन बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में अब तक विफल ही हुई है। स्थानीय व्यावसायी एवं आम जनता बढ़ते अपराध से भयभीत है। हाल के दिनों में पुलिस के व्यावहार से भी व्यापारियों के बीच नाराजगी बढ़ी है। त्योहार का मौसम होने के कारण इन दिनों जमशेदपुर एवं दूसरे स्थानों से ट्रांसपोर्टिंग गाड़ी घाटशिला आ रही है। ऐसी गाड़ियों को पुलिस द्वारा माल लोड एवं अनलोड के दरम्यान पकड़ कर थाना ले जाया जा रहा है जिससे ट्रांसपोर्टिंग गाड़ियां भी क्षेत्र में आने से डर रही है। समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो व्यापार प्रभावित होगा जिसका खामियाजा व्यापारियों के साथ आम जनता को भी भुगतना पड़ेगा। यह भी ध्यान देने योग्य है कि पुलिस प्रशासन द्वारा बाइक चेकिंग के नाम पर भयादोहन की जा रही है। इससे आम जनता के बीच नाराजगी बढ़ रही है इस बढ़ते अपराध पर अविलंब रोक लगाई जाए तथा सोशल पुलिसिंग को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाए ताकि आम जनता एवं व्यापारियों के साथ प्रशासन का बेहतर सम्बंध पुनः कायम हो सकें।

मौके पर उपस्थित  जिला उपाध्यक्ष विजय पांडे,मंडल उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल कोइरी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कौशक कुमार, मंडल कोषाध्यक्ष प्रतिक सोनी, सूजन मन्ना, रवि शंकर सिंह, सुरेंद्र नाथ, साहिल आनंद, जगदीश अग्रवाल , सिद्धार्थ शर्मा, रोहित भारद्वाज, अमित हजरा, राजू महतो, विवेक कुमार, सांतनु साहू,आदित्य सोनी, विजय नमाता, रिकी दे, साहिल आनंद, नरेश चंद्र महतो, षष्ठी

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?