जमशेदपुर (दीप) : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर के चर्चित 111 सेव लाइफ नर्सिंग होम के संचालक डॉ ओपी आनंद करीब पांच माह तक जेल में रहने के बाद बुधवार को रिहा हो गये. उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ अपशब्द बोले थे, जिसके बाद लगातार की गयी जांच के बाद उनको जेल भेज दिया गया था. इस दौरान काफी हंगामेदार खबर रही थी. इस मामले में 15 दिनों पहले ही झारखंड हाईकोर्ट में दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने प्रशासन को आगे की कोई कार्रवाई करने पर रोक लगा दी थी और फिर उनको जमानत भी दे दी गयी थी. इस मामले में पुलिस द्वारा 23 मई को डॉ ओपी आनंद को नाटकीय तरीके से गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उनको जेल भेजा गया था. पुलिस ने उनको जेल भेज दिया था और लगातार जांच की थी. इसकी पुष्टि उनके अधिवक्ता ने की है कि बेल हो चुका है.
Advertisements

Advertisements

Related posts:
SARAIKELA NEWS : Weekly Janta Milan program was organized in the office room of the Deputy Commissio...
सरायकेला : "एक पेड़ मां के नाम" के तहत प्रथम चरण में 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य: उदय सिंहदेव...
SARIKELA NEWS : स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ओडीएफ के लेवल 2 का वेरिफिकेशन प्रशिक्षण का हुआ आयोज...
