Advertisements
Spread the love

मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई पर जूता फेंकने की घटना की घासी नायक समाज ने की कड़ी निंदा

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik……✍️

राँची । आदिवासी मूलवासी घासी नायक समाज युवा कल्याण संगठन, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष टाईगर संदीप नायक ने देश के मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई पर जूता फेंकने की घटना को न्यायपालिका पर निंदनीय हमला बताया। उन्होंने कहा कि “जूतेबाज़ी की यह घटना भारत के संवैधानिक गौरव पर जहर घोलने का प्रयास है। माननीय मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई जी दलित समुदाय के अटूट अभिमान और सुप्रीम कोर्ट के संविधानिक शेर हैं। इस तरह की घृणित हरकत देश के संवैधानिक मंदिर और हमारे दलित समाज — दोनों पर खुला प्रहार है।”प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि घासी नायक समाज इस कृत्य की कड़ी शब्दों में निंदा करता है। वहीं संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश कुमार नायक ने कहा कि  “हम सरकार, प्रशासन और न्यायिक संस्थाओं से माँग करते हैं कि इस घृणित अपराध की तत्काल एवं निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो दलित समुदाय के लोग सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।”