Advertisements
Spread the love

श्री श्री महावीर मंडल आशीर्वाद क्लब काली पूजा समिति, मिलन चौक काली मंदिर, चुटिया रांची–01

Advertisements

Arjun Kumar pramanik….✍️

राँची । काली पूजा की तैयारी को लेकर समिति की बैठक संपन्न — राज सिंह बने अध्यक्ष, मुकेश नायक बने संरक्षक । श्री श्री महावीर मंडल आशीर्वाद क्लब काली पूजा समिति की बैठक आज चुटिया, रांची स्थित मिलन चौक काली मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से राज सिंह को अध्यक्ष, करण सिंह को कोषाध्यक्ष, अंकित केशरी को उपाध्यक्ष, तथा अमन राय को महामंत्री चुना गया। वहीं मुकेश नायक को समिति का संरक्षक बनाया गया।संरक्षक मुकेश नायक ने जानकारी दी कि इस वर्ष भी हर वर्ष की भांति भव्य काली पूजा का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर 2025 को रात 11 बजे पंडाल का उद्घाटन किया जाएगा । 21, 22 और 23 अक्टूबर को महाआरती एवं भोग वितरण का आयोजन होगा । 24 अक्टूबर की सुबह 8 बजे से अपराजिता पूजन एवं हवन, तथा दोपहर 1 बजे से माँ काली की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएग । बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे । संरक्षक मुकेश नायक, अध्यक्ष राज सिंह, सदस्य निखिल सिंह, रवि सिंह, कुलदीप साहू, आदित्य मुंडा, मोहित मुंडा, नील, राजकुमार (जोर्डन), ओम यादव, शुभम कच्छप, सचिन गोस्वामी, सूरज केशरी, गोविंदा चौधरी, काली चौधरी, मोहित सिंह, तथा संदीप नायक आदि सदस्य।

You missed