
घाटशिला : दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन और दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई भाव विहीन श्रद्धांजलि…
दीपक नाग… ✍️

एक महीने के अंदर पार्टी के दो दिग्गज नेताओं को खोना किसी भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए निश्चित रुप से एक दुखद और मर्माहत घड़ी है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के गुजर ने के कुछ ही दिनों बाद १५ अगस्त के दिन घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह स्कूल शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का आकस्मिक निधन से पार्टी के कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त राज्य के जनमानस को भी झकझोर कर रख दिया है।

झारखंड राज्य के पंचायत से लेकर प्रदेश तक झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा इन दोनों दिवंगत नेताओं को भाव विहीन श्रद्धांजलि दी जा रही है।

इसी क्रम में आज घाटशिला रेलवे स्टेशन चौक पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित लोग और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दोनों दिवंगत नेताओं के आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा । साथ ही दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन और दिवंगत रामदास सोरेन के तस्वीर में पुष्प अर्पित कर भाव विहीन श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

