Advertisements
Spread the love

किसानों के हित में अभिलंब निर्णय लें सरकार – लखन मार्डी…

घाटशिला:दीपक नाग

आज भारतीय जनता पार्टी घाटशिला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ने किसानों के साथ बनकटी कीताडीह शाखा नहर का निरीक्षण किया। देखा और किसानों से जानकारी लेकर स्वर्णरेखा नहर विभाग के अधिकारियों को आग्रह करते हुए कहा किसानों के हित में अभिलंब विचार करे विभाग।

Advertisements

झारखंड प्रदेश के पूर्वी सिंहभूम जिला के घाटशिला प्रखंड क्षेत्र के किसानों के साथ निरंतर अन्याय हुई है किसानों के खेत में पानी पहुंचाने के नाम पर अने पने दाम पर जमीन का अधिग्रहण कर आधा अधूरा शाखा नहर का निर्माण हुआ। लंबी समय के इंतजार के बाद भी किसानों के खेत में एक लोटा पानी नसीब नहीं हुआ।

जमीन दाता किसानों को भूखा पेट सोने के लिए मजबूर किया गया है। सरकार अभिलंब किसानों के खेत में पानी पहुंचाएं या तो जमीन लौटाए। किसानों के साथ विश्वासघात करना बंद होना चाहिए नही तो किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करने केलिए स्वतंत्र है। मोके पर सरोज प्रसाद, विकास पांडा,राजकुमार सिंह,उमेश दास, गोविंदा बेहरा,युधिष्ठिर पात्र आदि उपस्थित थे।

You missed