Spread the love

प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों ने दिखाये दमखम…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान एवं नवाचार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सरायकेला स्थित बालक मध्य विद्यालय के प्रांगण में आयोजित उक्त प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण और अवलोकन सरायकेला प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रबिकांत भकत द्वारा किया गया।

इस दौरान तीन कक्षा वर्गों में आयोजित उक्त विज्ञान प्रदर्शनी में निर्णायक मंडली द्वारा कक्षा 6 से 8 वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सरायकेला की छात्रा स्नेहा महतो एवं लक्ष्मी सरदार द्वारा क्लीन एनवायरनमेंट किया गया प्रोजेक्ट उत्कृष्ट घोषित किया गया। इसी प्रकार कक्षा 9 एवं 10 के वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय पठानमारा के छात्र दीपक गोप द्वारा तैयार किया गया प्रोजेक्ट स्मोक अब्जॉर्बर और कक्षा 11 एवं 12 वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सरायकेला की छात्रा मधु सरदार एवं सोनाली सोय द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट सोलर एनर्जी एनवायरनमेंट को उत्कृष्ट घोषित किया गया।

मौके पर नोडल टीचर जयंती महतो एवं घनश्याम महतो सहित अन्य विद्यालयों से पहुंचे प्रतिभागी छात्र एवं नोडल टीचर मौजूद रहे। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रबिकांत भकत ने बताया कि प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के विजेता आगामी 16 मार्च को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पार्टिसिपेट करेंगे।

Advertisements

You missed