Spread the love

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजनगर में अधिकारियों एवं स्कूली बच्चों ने किया योगभ्यास

योगा से आत्मशांति का भाव उत्पन्न होता है।योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है इसलिए प्रतिदिन योगभ्यास करें : बीडीओ

राजनगर  : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंगलवार को राजनगर दुर्गा मंडप मैदान में प्रखंड ,अंचल,स्वास्थ्य एवं सभी विभाग के कर्मियों के साथ साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्राओं ने योगभ्यास किया।योगभ्यास सुबह 6:30 से आरंभ होकर 8 बजे तक चला।इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह ने कहा इस बस योग दिवस मानवता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है,योगा करने से मन को शांति अथार्थ आत्मशांति का भाव उत्पन्न होता है,और कार्य करने की क्षमता बढ़ती है।इसलिए प्रतिदिन सुबह योगा करें,
वहीं इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगुर कोड़ाह, प्रखंड समंवयक सावन सोय, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज तियु, बी.पी.एम पंकज कुमार, डॉ. एस.एम.देमता , पुनम देवगम, बाउरी टुडू, छोटु टुडू, शेखर टुडू,अनिल मुर्मू, पंचायत समिती सदस्य रवि महतो, कस्तूरबा विद्यालय के शरीरिक शिक्षक रजनी टोपनो, योग प्रशिक्षक कंचन कुमारी, पुष्पा रानी कुमारी एवं सैकड़ो की संख्या में कस्तूरबा विद्यालय के छात्र, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी,एवं कई ग्रामीण इस योगभ्यास में शामिल हुए |

Advertisements
Advertisements

You missed