जमशेदपुर सांसद प्रतिनिधि ने 1 करोड़ 79 लाख 451 राशी की लागत 2.4 किलो मीटर सड़क का किया भूमि पूजन…
घाटशिला (दीपक नाग) : परसुडीह के जानेगोड़ा से छोलागोड़ा होते हुए नरवा मेन रोड और पुल-पुलिया सह कुल 2.4 किलोमीटर की पथ निर्माण का कार्य का आज विधिवत रूप से भूमिपूजन कर शिलापट्ट का अनावरन किया गया। वही बताया गया की उक्त सड़क कुल अनुमोदित राशि 1 करोड़ 79 लाख 451 से निर्माण किया जा रहा है । जमशेदपुर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, स्थानीय जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ती एवं परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदिब चट्टराज ने आज भूमि पूजन किया । कार्यक्रम में मनोज विश्वकर्मा, जसमीन गुड़िया, राजेश अग्रवाल, शुक्ला हलदर, रामप्रसाद जायसवाल, सुमित शर्मा, सीमा मुंडा, धीरज सिन्हा, अखिलेश श्रीवास्तव, गोवर्धन बेहरा, आनंद उपाध्याय, नयन पोद्दार, उपेंद्र राव सह अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Advertisements

Advertisements

Related posts:
पोटका(जमशेदपुर) : शंकरदा के लेखक-शिक्षक विकास कुमार भगत को नई दिल्ली में राष्ट्रीय लेखक सम्मान
Jamsedpur news जमशेदपुर की समृद्धि ने दुनिया को किया कायल, तीन साल की बच्ची ने अपने डांस से लोगों का...
Ramgarh 2 अप्रैल को होगी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का चुनाव । विनय कुमार अग्रवाल ने जोदार चलाया ...

