Advertisements
Spread the love

घाटशिला : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए JKLM ने किया प्रत्याशी घोषणा… 

दीपक नाग… ✍️

Advertisements

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव चुनाव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा ने अपने प्रत्याशी के रुप मे रामदास मुर्मू का नाम घोषणा किया।

जेएलकेएम के सुप्रीमो सह डुमरी के विघायक जयराम कुमार महातो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए रामदास मुर्मू को पार्टी प्रत्याशी बनाया। बता दुं कि, जेकेएलएम ने 2024 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के रुप में चुनावी दंगल में रामदास मुर्मू को उतारा था। उस चुनाव में जेएलकेएम को 8092 मतदान प्राप्त हो पाया था । उल्लेखनीय है, कि पीछले चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रामदास मुर्मू ने बहुत ही साधारण तैयारी के साथ चुनाव में बिना किसी तैयारी के उतरे थे। चुनावों में जिस तरह की विभिन्न स्तर में बहुत सारी चुनावी कमेटी बनाई जाती है वैसा कुछ नहीं कर पाएं थे।

आगामी 21 अक्टूबर के दिन जेएलकेएम के प्रत्याशी रामदास मुर्मू इस चुनाव के लिए अपना नोमिनेशन दाखिल करेंगे। इस दौरान पार्टी के सुप्रीमो जयराम कुमार महातो, पार्टी के अनेक पूर्व प्रत्याशी के अलावा पार्टी के केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारी साथ में होंगे। 

जेएलकेएम कोल्हान के प्रवक्ता महादेव महातो ने बताया कि, इस चुनाव को पार्टी गंभिरता से लिया है। चुनाव में हर स्तर पर चुनावी कमेटी गठन करने की तैयारियां हो रही है। उन्होंने बताया कि, जेएलकेएम इस चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल से ताल-मेल नहीं कर रहा है । हार-जीत बड़ी बात नहीं है, अकेले चुनाव लड़ेंगे तो धरातल समझ में आ सकेगा और उसे भविष्य में ठीक किया जा सकता है।

सुत्रों से मिली खबरों के अनुसार पार्टी सुप्रीमो जयराम कुमार महातो इस दौरान अधिक समय विधानसभा में मौजूद रहेंगे और चुनावी रथ का सारथी बनेंगे।

You missed