Advertisements
Spread the love

घाटशिला : घाटशिला के सर्कस मैदान में चलंत झुले से दो बच्ची उपर से गिरा…

दीपक नाग… ✍️

Advertisements

सावन माह में प्रति वर्ष घाटशिला सर्कस मैदान में श्रावणी मेला लगता रहा है और इस बार भी लगी है । कल शनिवार के संध्या प्रहर में इस मेले के चलंत चांद झुले में बैठी दो बच्ची नीचे धरती पर गिरी । इस घटना की सारी जानकारी प्रभावित परिवार के सदस्य आलोक माझी ने दी ।

आलोक माझी का छोटा भाई बालक माझी अपनी बारह वर्ष की बेटी अनन्या माझी को लेकर इस मेले पर गया । बच्ची की चाह पर मेले में मनोरंजन के लिए लगी चांद झुले में अपनी बेटी को बैठाया । चांद झुले में और भी लोग बैठाया गया । इसके बाद सभी झूले के गेट को सुरक्षा के दृष्टि से बन्द कर बिजली से संचालित महिने को आपरेटर ने आरंभ कर दिया । चांद झुले गति से झुलने लगा । इस दौरान झुले के एक सेफ्टी दरवाजा खुल गया । इस पर अनन्या माझी और एक बच्ची बैठी हुई थी । आतंक और डर से दोनों बच्ची जोर-जोर से चीखने लगी । मेरे में आए लोग भी संकट को भांप कर जोर – जोर से चीख कर झुले के आपरेटर को झुला रोकने के लिए कहने लगा । पर आपरेटर अपने ही दुनिया में गैया रहा । इतने में झुले से अनन्या माझी और पास बैठी दोनो बच्ची उपर से जोरों से धरती पर गिर गई। तब जाकर झूला रोका गया । इस घटना से मेरे में मंनोरंजन करने आये लोगों के दिलों में खुशी की जगह खौफ झलकने लगी ।

मामला आगे बिगड़ न जाए इस लिए इस मेले के संचालक पास के किसी एक नर्सिंग होम में ले जाकर दोनो बच्ची का प्राथमिक उपचार करवा कर छोड़ दिया।

जाहिर है इस तरह के जोख़िम भरा मनोरंजन उपकरणों को चलाने और देख-रेख करने के लिए जिम्मेदार आपरेटर होने की जरूरत होती है । वर्ना घटना कोई बड़ी दूर्घटना को अंजाम दे सकता था ।

You missed