Advertisements
Spread the love

घाटशिला : बाबा तिलका मांझी जयंती धूमधाम से मनाया गया मऊभंडार ताम्र प्रतिभा मैदान में…

दीपक नाग …✍️

Advertisements

आज आदिवासी -संथाली परंपरा अनुसार बाबा तिलका मांझी जयंती मऊभंडार ताम्र प्रतिभा मैदान में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया ।

इस के अवसर पर मऊभण्डार ताम्र प्रतिभा मैदान में  तिरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित हुई। बाबा तिलका मेमोरियल द्वारा आयोजित तिरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िसा के 126 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें 86 पुरुष प्रतिभागी और 41 महिला प्रतिभागी शामिल हुए।

झामुमो युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन ने तिरंदाजी प्रतियोगिता का उदघाटन किया तथा बाबा तिलका मांझी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

विक्टर सोरेन ने बाबा तिलका मांझी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा तिलका मांझी ने ही सबसे पहले अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंका था। हम सभी को बाबा तिलका मांझी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

मौके पर मुसाबनी प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम, पूर्व जिला पार्षद राजू कर्मकार, पूर्व जिला पार्षद सुखलाल हेम्ब्रम, मुखिया मानसिंह हेम्ब्रम, उप मुखिया रुपेश दूबे, आयोजन कमिटी के सह सचिव आशु दूबे, अप्पू तिवारी, बैजूनाथ सिंह, भोलानाथ टुडू, मिठू प्रसाद, संजय गोप, अर्जुन वर्मा, हरिपदो मुर्मू समेत कई अन्य उपस्थित थे।

रामदेव हेम्ब्रम और आशु दूबे ने बताया कि यह पहला मौका है ज़ब बाबा तिलका मांझी के जन्मदिन पर तिरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजित किया गया है। आने वाले वर्षों में और भी भव्य तरीके से विविध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

पुरुष वर्ग में भीम मुर्मू जबकि महिला वर्ग में पानमुनी हांसदा प्रथम हुए । पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

मऊभण्डार ताम्र प्रतिभा मैदान में आयोजित तिरंदाजी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में पहला स्थान चाकुलिया के मेरुडूबा निवासी भीम मुर्मू ने हासिल किया जिन्हें पुरस्कार स्वरूप 10 हजार रुपए प्रदान किए गए। भागाबंदी के जानो हेम्ब्रम दूसरे स्थान पर रहे जिन्हें 7 हजार रुपए मिलें। तीसरे व चौथे स्थान पर रहे क्रमशः अम्पा हांसदा (बांकीडीह) और विक्रम टुडू (बड़ाघाट) को पुरस्कार स्वरूप 5 हजार और 3 हजार रुपए दिए गए। इसी तरह, महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल करने वाली बेलपहाड़ी (पश्चिम बंगाल) की पानमुनी हांसदा को भी पुरस्कार स्वरूप 10 हजार रुपए मिलें। दूसरे स्थान पर खड़गपुर (बंगाल) की फूलमनी बेसरा रही। फूलमनी को भी पुरस्कार स्वरूप 7 हजार रुपए दिए गए। तीसरे व चौथे स्थान पर सुमित्रा मार्डी (रावताड़ा) और फूलमनी मुर्मू (जोंडरागोड़ा-करनडीह) रही, जिन्हें 5 हजार एवं 3 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। पुरस्कार राशि का वितरण पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस और आजसू के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह के हाथों हुआ। पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने भी बाबा तिलका मांझी के तस्वीर पर फूलमाला चढ़ाकर नमन किया तथा उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

You missed