
घाटशिला : भाजपाई ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जयन्ति सुदूर गांव में भी मनाया…
दीपक नाग… ✍️

@ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति विकास का आधार होना चाहिए – लखन मार्डी
आज भारतीय जनता पार्टी दामपाड़ा मंडल के बूथ संख्या 120 आसना में अशोक दास के अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ति मनाया । इस दौरान पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित अर्पित किया गया।
मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन मार्डी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद दर्शन और अंत्योदय के प्रणेता थे। पंडितजी का सोच समाज के अंतिम पायदान पर खड़े सबसे गरीब और पिछड़े व्यक्ति को केंद्र में रखकर विकास का खाका तैयार करना था । उनका मानना था की राष्ट्रीय पहचान के बिना स्वतंत्रता की कल्पना व्यर्थ है। पंडित दीनदयाल का वैचारिक दर्शन ही भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक आधार है।
मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय महाकुढ़, दीपक दास, सुपाई मार्डी, किरन सिंह, समीर दास आदि उपस्थित थे।
