Advertisements
Spread the love

घाटशिला उपचुनाव: नामांकन सभा में उमड़ा भारी जनसैलाब, CM हेमंत सोरेन और स्टार प्रचारक रहे शामिल

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन 

जमशेदपुर/घाटशिला : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के नामांकन सभा में भारी जनसैलाब उमड़ा। इस अवसर पर झामुमो के स्टार प्रचारक और पोटका विधायक संजिव सरदार मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने जनता से “तीर-कमान” निशान पर मुहर लगाने की अपील की।

सभा में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ, पूर्व मंत्रीगण, बहरागोड़ा, जुगसलाई, मझगांव विधानसभा क्षेत्रों के विधायकगण, पूर्व विधायकगण, इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ पदाधिकारी, बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि घाटशिला उपचुनाव केवल राजनीतिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि स्वर्गीय रामदास सोरेन जी के त्याग, तप और जनता के प्रति अपनापन को याद करने का अवसर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि घाटशिला की जनता इस बार भी विकास और विश्वास के प्रतीक “तीर-कमान” निशान पर अपना समर्थन देगी।

उन्होंने आगे कहा कि स्वर्गीय रामदास सोरेन ने जनता के बीच रहकर जनहित के कार्य किए, और उनके पदचिह्नों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। सभा के दौरान “वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें”, “वीर रामदास सोरेन अमर रहें” और “घाटशिला की जनता जिंदाबाद” जैसे नारे पूरे कार्यक्रम स्थल में गूंजते रहे।