Spread the love

उपायुक्त के निर्देश पर शिकारीपाड़ा में अवैध बालू खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 21 हाईवा जब्त

Advertisements
Advertisements

दुमका ब्यूरो मौसम गुप्ता का  रिपोर्ट 

दुमका । अवैध खनन, भंडारण और परिवहन को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा पूरी तरह सख्त हैं और जिले में किसी भी कीमत पर अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दिशा में गुरुवार की रात शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के नव पहाड़ मोड़ के पास, कृपा लाइन होटल के समीप खनन टास्क फोर्स के नेतृत्व में जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया।

जांच के क्रम में कुल 21 हाईवा अवैध बालू ले जाते पकड़े गए। सभी वाहनों को बालू सहित जप्त कर थाने के सुपुर्द किया गया। वाहन चालकों से वैध चालान एवं अन्य आवश्यक कागजात मांगने पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

इसके उपरांत जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन मालिक और चालकों समेत संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ शिकारीपाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई। जांच में यह भी पाया गया कि कुछ वाहनों पर ई-परिवहन चालान बाद में जारी किया गया, जबकि बालू का परिवहन पहले ही हो चुका था। इस मामले में राधिका माइनिंग कंपनी पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

डीएमओ ने बताया कि इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है और उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अवैध खनन, भंडारण और परिवहन पर नजर रखी जाए और सख्ती से कार्रवाई की जाए।

इस अभियान से जिले में अवैध बालू कारोबार पर नियंत्रण और नियमों के पालन को सख्त संदेश गया है।

You missed