Advertisements
Spread the love

सहकारी बैंक में अवैध तरीके से स्थानांतरण से भारत सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना लैम्पस/पैक्स कंप्यूटराइजेशन कार्य झारखड़ में ठप, 15 अगस्त तक 1500 शाखा का एफभीआर असंभव …

रांची – अर्जुन कुमार झारखंड राज्य सहकारी बैंक लि में बगैर किसी स्थानांतरण नीति के मनमाने ढंग से किए गए तबादले के विरोध में बीते 6 दिनों से बैंक कर्मियों मुख्यालय में अनशन पर बैठे हुये है । बैंक कर्मियों के धरने के कारण बैंक का कामकाज पूरी तरह ठप पड़ा है। जबकि बैंक का करोड़ों का लेनदेन प्रभावित है। उल्लेखनीय है कि हड़ताल की वजह से मुख्यालय में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ऑफिस न आकर घर से कामकाज कर रहे हैं।

Advertisements

इधर इस बीच भारत सरकार का महत्वाकांक्षी परियोजना लैंपस/पैक्स का कंप्यूटराइजेशन हेतु फील्ड विजिट रिपोर्ट एफभीआर प्रक्रिया 1500 लैंपस/पैक्स में 15 अगस्त तक किया जाना है। जिसमें अब तक 99 लैम्पस/पैक्स का कार्य पूरा हो पाया है ।

स्पष्ट है 15 अगस्त तक लक्ष्य पूरा नहीं हो पाएगा। यह सब देखा जाए तो तबादले के कारण प्रभावित हुआ है। क्योंकि नए कर्मियों के लिए इतने कम समय में फील्ड विजिट करना और ऑनलाइन रिपोर्ट अपलोड करना संभव नहीं है। वरीय पदाधिकारी भी इस महत्वकांक्षी परियोजना की अनदेखी कर रहे हैं।

आज के महाधरना में राकेश कुमार, दीपक शर्मा, राजीव रंजन,सुबल चन्द्र मंडल, अटल कुमार, संतोष कुमार, तिलक देव, अमृता महतो, अविनाश कुमार, मुकेश साव, निखिल बंका, हीरा लाल राउत, आशीष कुमार, राजीव कुमार, रजत सिंह, कमलेश कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।।