Advertisements
Spread the love

जिंदल कंपनी के सिक्युरिटी बहाली प्रक्रिया का बेरोजगार ग्रामीणों ने किया विरोध, 165-170 की जगह मांगी जा रही है 173 सेमी. लंबाई,बहाली प्रक्रिया में संसोधन नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

जिंदल कंपनी द्वारा किये जा रहे सिक्युरिटी बहाली प्रक्रिया का बेरोजगार ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने विरोध किया हैं। ग्रामीणों का कहना हैं कि झारखंड पुलिस औंर आर्मी के बहाली के मापदंड को दरकिनार करते हुए।। जिंदल कंपनी स्थानीय बेरोजगार नौजवानो को षड्यंत्र के तहत छाटने के उद्देश्य से अपना खुद का नियम बनाकर 165-170 सेमी. की जगह 173 सेमी लम्बाई मांग रही हैं। जबकि झारखंड पुलिस औंर आर्मी के बहाली में 165-170 सेमी. ही लम्बाई मांगी जाती हैं।

लेकिन जिंदल कम्पनी द्वारा पतरातू के स्थानीय बेरोजगार नौजवानो को लम्बाई के चलते छांटा जा रहा हैं। इससे स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में कंपनी के खिलाफ काफी आक्रोश हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इस बहाली प्रक्रिया में संसोधन नहीं किया तो 20 दिनों में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी सारी जवाबदेही जिंदल कंपनी के मैनजमेंट और सिक्युरिटी हेड की होगी।

उक्त मौके पर बलकुदरा पंचायत के मुखिया विजय मुंडा, कुरसे मुखिया संदीप उरांव, देवरिया विकाश नायक, पूर्व मुखिया शिवप्रसाद मुंडा, पंसस राजू मुंडा, दुर्गा सेना के जिला सचिव नंदकिशोर मुंडा, शशि मुंडा, दिनेश मुंडा, बिनोद मुंडा, आनंद मुंडा, रवि कुमार, ललन मुंडा, दयाशंकर, अमित कुमार, पवन मुंडा, सोनू उरांव, कमलेश कुमार, अमित मुंडा, रवि मुंडा, सिकेन्द्र मुंडा, संतोष साव, रंजीत उरांव, सुरेश साव, रिंकू प्रशाद, भरत लिंडा, ठीनस जयसवाल, संतोष यादव, प्रिंस बेदिया, पवन मुंडा, दीपक पाहन, शुभम मुंडा, आशीष सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा