Spread the love

चिंतन मंथन शिविर के सफल आयोजन को लेकर ग्राम प्रधान महासभा ने की बैठक…

सरायकेला संजय मिश्रा: ग्राम प्रधान महासभा गम्हरिया अंचल कमिटी की बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष छुटुलाल सरदार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में केन्द्रीय अध्यक्ष विशु हेंब्रम, केन्द्रीय कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र नाथ महतो, केन्द्रीय सचिव शंकर सोय, केन्द्रीय सचिव प्रभात रंजन महतो, जिला अध्यक्ष सुरज लाल महतो के साथ साथ ग्राम प्रधान रतन लाल महतो, मुनी राम महतो, विनोद महतो, घसीराम नायक, विद्यानाथ महतो, घनश्याम महतो, साधन महतो, शिकर हेंब्रम, उमेश कैबर्थ, नरसिंह मुर्मू, परमेश्वर टुडू, पद्मलोचन महतो, चन्द्र मोहन महतो, थारपो लोहार, सुरेश लेयंगी, विनय कुमार महतो, सुरेश कुमार महतो, प्रेम चांद महतो, आदि सैकड़ों ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। बैठक में ग्राम प्रधानों की विभिन्न समस्याओं पर गहन विचार विमर्श किया गया।

साथ ही आगामी 11 एवं 12 फरवरी को आयोजित होने वाले चिंतन मंथन शिविर को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने कहा कि 5वीं अनुसूची के अनुसार जल, जंगल और जमीन हमारा है। और जल जंगल और जमीन का मालिक हमलोग है। इसलिए जल जंगल और जमीन की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है, गांव की रक्षा करना हमारा जिम्मेदारी है। देश में बढ़ती औधोगिकीकरण के कारण गांव की माहौल खराब हो रहा है। ग्राम सभा के बिना अनुमति से कंपनी वाले जमीन अधिग्रहण कर रहे है। जिसका ग्राम प्रधान महासभा पुरजोर विरोध करती है।

विशु हेंब्रम ने कहा कि ग्राम सभा विकास का पहला सीढ़ी है। और ग्राम प्रधान ग्राम के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिला अध्यक्ष सूरज लाल महतो ने कहा कि 11 एवं 12 फरवरी को आयोजित होने वाले चिंतन मंथन शिविर को सफल बनाने के लिए सभी ग्राम प्रधानों का आह्वान किया गया कि आज से ही गांव-गांव जाकर जोर शोर से प्रचार में लग जाए। और तन, मन और धन देकर आयोजन को सफल बनावें। समापन पर धन्यवाद ज्ञापन मुनीराम महतो ने किया।

Advertisements

You missed