Advertisements
Spread the love

भाजपा द्वारा निकाली गई भव्य अमृत कलश यात्रा…

सरायकेला – संजय मिश्रा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्देशित प्रखंड स्तरीय मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सरायकेला नगर क्षेत्र में भव्य अमृत कलश यात्रा निकाली गई। बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा चौक से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर तक निकाली गई उक्त भव्य अमृत कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो एवं रामनाथ महतो सहित कार्यक्रम प्रभारी राजा सिंहदेव, सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, सरायकेला पूर्वी एवं सरायकेला पश्चिमी भाजपा प्रखंड अध्यक्ष, भाजपा सरायकेला नगर अध्यक्ष, गणमान्य वरिष्ठ कार्यकर्ता महिला नेत्री एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल रहे।

जिनके द्वारा विभिन्न गांवों से संग्रह किए गए पवित्र मिट्टी को एकत्रित कर कार्यक्रम प्रभारी राजा सिंहदेव द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो को सौंपा गया। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी राजा सिंहदेव ने कहा कि यह राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत के प्रतीक स्वरूप मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जो स्वर्णिम भारत के नवनिर्माण का साक्षी बनेगा।

You missed