Spread the love

जेएलकेएम ने विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया

Advertisements
Advertisements

चांडिल : विश्व रक्तदान दिवस के पर चांडिल प्रखंड अंतर्गत घोड़ानेगी पंचायत स्थित जेएलकेएम के प्रधान कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित की गई। आयोजक मंडली के सदस्य पार्टी के केंद्रीय सचिव गोपेश महतो ने कहा कि गर्मी के मौसम में ब्लड बैंको में रक्त की काफी कमी होता है। जिसके कारण रोगियों को रक्त मिलने में काफी असुविधा होती है। इसलिए रक्तदान शिविर आयोजित कर युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। भीषण गर्मी में भी लोगों ने रक्तदान के प्रति काफी उत्साह दिखाते हुए 50 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव गोपेश महतो, युवा मोर्चा केंद्रीय प्रवक्ता आदित्य महतो, जिला महामंत्री सरोज महतो, युवा मोर्चा जिला महामंत्री फुलचांद महतो, चांडिल प्रखंड अध्यक्ष पूर्ण शशी महतो, सचिव आमीन महतो, सोनु प्रमाणिक, मनु प्रमाणिक, आनंद प्रमाणिक, दयाल पांडे, बुद्धेश्वर गोप, योगेंद्र जायसवाल, प्रेम गोप, संजय कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।