
हनुमान मंदिर का द्वितीय वार्षिकोत्सव एवं तीन दिवसीय यज्ञ-पूजा संपन्न

राँची/ अनगड़ा। हनुमान मंदिर, अनगड़ा में द्वितीय वार्षिकोत्सव के अवसर पर तीन दिवसीय यज्ञ-पूजा एवं कलश यात्रा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गेतलसूद डैम से 251 कलशों में जल भरकर मंदिर तक भव्य कलश यात्रा से हुई। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।
कलश यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य (अनगड़ा पश्चिमी) अनुराधा मुंडा उपस्थित थीं। कार्यक्रम में भाजपा नेता रामसाय मुंडा, संजय नायक, हरातू पंचायत के मुखिया राजेंद्र बेदिया समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
यज्ञ समिति में संरक्षक तीर्थनाथ महतो एवं संतोष पाहन, अध्यक्ष नागेश्वर महतो, सचिव संजय करमाली, कोषाध्यक्ष राजेश महतो, धनकीशोर महतो, तुलसी मुंडा सहित अन्य सदस्यों का आयोजन में सराहनीय योगदान रहा।

