Spread the love

बहरागोड़ा के मोहनपुर में हुआ हरिनाम संकीर्तन का आयोजन, उमड़ी भीड़

(देवाशीष नायक) बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर गांव में हरिनाम संकीर्तन चल रहा है. जिससे पूरा गांव भक्तिमय हो गया है.वहीं इस हरि नाम संकीर्तन में पश्चिम बंगाल, ओडिशा एवं स्थानीय कीर्तन मंडलियों ने कीर्तन प्रस्तुत कर रहे है. उधर सुबह को पूजा अर्चना के लिए हरी मंडप पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.इसमें भक्तों ने अपने तथा क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की. वहीं दोपहर तथा शाम को लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. वहीं 22 मई को दधि महोत्सव के साथ हरि नाम संकीर्तन समापन होगी. इस दो दिवसीय हरि नाम संकीर्तन को सफल बनाने में हरि नाम संकीर्तन समिति समेत ग्रामीण जुटे हुए हैं.

Advertisements
Advertisements

You missed