Advertisements
Spread the love

तेज रफ्तार बोलेरो के टक्कर से भुइयांडीह के हाथी लायेक हुआ गंभीर रूप से घायल – आजसू नेता हरेलाल महतो के एम्बुलेंस से एमजीएम भेजा गया…

कल्याण पात्रा: चांडिल। थाना क्षेत्र के चिलगु में आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय के समीप टाटा – रांची एन एच पर आज शाम भयंकर सड़क दुर्घटना घटी। बताया जा रहा है कि चिलगु मोड़ पर सड़क पार करने के दौरान भुइयांडीह निवासी हाथी लायेक को कांदरबेड़ा की ओर से चांडिल तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। बोलेरो के टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक ने वाहन को यूटर्न लेकर पुनः कांदरबेड़ा की ओर फरार हो गया।

Advertisements

घटना की जानकारी पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप घटना स्थल पहुंचकर भुइयांडीह निवासी घायल हाथी लायेक का हाल चाल जाना। वहीं, आजसू केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो के निर्देश पर घायल को उनके निजी एम्बुलेंस से दुर्योधन गोप, शेखर गांगुली, जितेन महतो आदि ने एमजीएम जमशेदपुर में भर्ती करवाया। एमजीएम के डॉक्टर ने जांचोपरांत बताया कि दुर्घटना में हाथी लायेक का बांया पैर टूटा है तथा उसके सिर पर गंभीर चोट आई हैं।

You missed