Advertisements
Spread the love

हजारीबाग पुलिस ने पत्रकार की दुकान पर गोलीबारी मामले का

उद्भेदन, पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को पटना से

गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है….

हजारीबाग जिला अंतर्गत चौपारण प्रखंड के दैनिक जागरण के पत्रकार के मोबाइल दुकान पर अंधाधुंध गोली चलाने वाले अपराधियों के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने सफलता हासिल किया है। हजारीबाग एसपी मनोज रतन चौथे ने प्रेस वार्ता में कहा कि मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन कमर कस ली है। मास्टरमाइंड और गोली चलाने वाले अपराधियों को लॉजिस्टिक सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें भोला कुमार उम्र 19 वर्ष पिता विजय राय रामजी चक दीघा नगर थाना दीपा जिला पटना बिहार, दूसरा आरोपी सोनू कुमार उम्र 20 वर्ष पिता सुरेश पंडित दीघा जिला पटना तीसरा आरोपी सौरभ कुमार उम्र 20 वर्ष, पिता राजकिशोर राय दीघा जिला पटना का रहने वाला है। एसपी ने कहा कि इन तीनों आरोपियों को मास्टरमाइंड और गोली चलाने वाले अपराधियों को सिम कार्ड मोबाइल और हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है जल्दी बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

Advertisements

मनोज रतन चौथे, एसपी हजारीबाग

You missed