Advertisements

मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा किया गया स्वास्थ्य मेले का आयोजन, कैंप लगाकर की गई रोगियों की जांच…
नोनीहाट(दुमका) अक्षय कुमार मिश्रा
Advertisements

रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत नोनीहाट में रविवार क़ो रानी सोनावती कुमारी राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय,में मारवाड़ी युवा मंच के बैनर तले स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया इस मेले में स्वास्थ्य से संबंधित सभी प्रकार की जांच के साथ जानकारी दी गई। मेले में शिविर के माध्यम से रोगियों की जांच की गई जैसे महिला एवं पुरुष डेंटल कैंप,आंखों से संबंधित जांच, सर्जरी कैंप, शिशु रोग उपचार, मनोचिकित्सक, स्त्री रोग जांच, हीमोग्लोबिन तथा अन्य जांच ओपीडी के माध्यम से की गईस महिलाओं के लिए विशेष दवा काउंटर की व्यवस्था की गई थी

साथ ही स्वास्थ्य से संबंधित तमाम प्रकार के रोगियों की जांच की गई इस दौरान रानी सोनावती कुमारी प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय नोनीहाट के छात्र-छात्रा समिति के सदस्य तथा उपस्थित ग्रामीणों की भी जांच की गई ।
Related posts:
चांडिल में विद्युत विभाग को मिला अपना स्थायी भवन, अवर प्रमंडल भवन का हुआ उद्घाटन, जनता को मिलेगी बेह...
Gamharia : स्थानीय मंडल कारा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिव...
पोटका के हल्दी पोखर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। प्रसिद्ध कथावाचक उमा...

