Advertisements

युएचएस दुगनी के हेड क्लर्क को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई…
सरायकेला: संजय मिश्रा । उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुगनी के हेड क्लर्क राकेश कुमार बाजपेई को उनकी सेवानिवृति पर विद्यालय परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
Advertisements

इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में विद्यालय के प्रिंसिपल मोतीलाल मुंडा, राकेश ठाकुर, प्रतुल प्रमाणिक, लंबोदर महतो, दीपारानी दास, आशा महतो, कल्याणी कुमारी, निर्मला कुमारी, सीमांत देशमुख, कविता कुमारी, कृष्ण चंद्र कैवर्त एवं हेमंत मार्डी सहित स्कूली बच्चों द्वारा शॉल ओढ़ाकर और उपहार देकर उनका सम्मान किया गया। मौके पर समस्त विद्यालय परिवार द्वारा उनके सेवानिवृत्ति जीवन के लिए उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की सामूहिक मंगल कामना की गई। मौके पर प्रिंसिपल मोतीलाल मुंडा द्वारा उनके सेवा काल को सराहनीय और प्रेरणादाई बताया गया।

