Spread the love

हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत आवाज़ : मधुश्री महतो

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर जिला परिषद उपाध्यक्ष ने पत्रकारों को दी शुभकामनाएं

 

सरायकेला :
सरायकेला-खरसावां जिला परिषद की उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जिले एवं राज्य के सभी पत्रकारों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने और जनसरोकार के मुद्दों को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करते हैं और निष्पक्ष, निर्भीक तथा जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। हिंदी पत्रकारिता ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर वर्तमान समय तक जनचेतना जगाने और सामाजिक बदलाव लाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
मधुश्री महतो ने कहा कि आज के डिजिटल युग में पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। ऐसे समय में सत्य, निष्पक्षता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पत्रकारों को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि हिंदी पत्रकारिता समाज के वंचित, गरीब और जरूरतमंद लोगों की आवाज़ बनकर उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहेगी।
जिला परिषद उपाध्यक्ष ने सभी पत्रकार बंधुओं के स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पत्रकारिता का यह मिशन समाज और राष्ट्र निर्माण में निरंतर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहे। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी पत्रकारों को पुनः शुभकामनाएं दीं।

You missed