Advertisements
Spread the love

रांची जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 उद्घाटन समारोह

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar…✍️

नामकुम(राँची) । रांची जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को चैंबर भवन एफ जे सी सी आई  कार्यालय में अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद (राज्यसभा)  महुआ माजी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप महापौर  नीरज कुमार तथा  एफ जे सी सी आई  के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही । अपने संबोधन में मुख्य अतिथि महुआ मांझी ने कहा कि शतरंज मानसिक विकास, धैर्य एवं रणनीतिक सोच को मजबूत करने वाला खेल है और युवाओं को इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं  आदित्य मल्होत्रा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं राज्य में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के दौरान  नवजोत अलंग, सतीश कुमार एवं  मनीष कुमार द्वारा मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों महुआ माजी,  सिंभू मुर्मू, नीरज कुमार एवं  आदित्य अग्रवाल—का सम्मान (फेलिसिटेशन) किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ, जिसके पश्चात उद्घाटन संबोधन में खेल भावना, अनुशासन तथा जमीनी स्तर पर शतरंज के विकास के महत्व पर प्रकाश डाला गया । अतिथियों ने शतरंज की बिसात पर पहली चाल चलकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया । इस अवसर पर कई गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें मनीष कुमार, संयुक्त सचिव (AICF)  नवजोत अलंग, महासचिव (RDCA);  सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष (RDCA);  मानसी सिंह, प्रबंधक (RDCA);  रोहित पोद्दार, संयुक्त सचिव (FJCCI);  अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष (FJCCI)  दीपक कुमार, मुख्य निर्णायक;  मिथलेश पांडेय, उपाध्यक्ष (RDCA);  राजीव चटर्जी, उपाध्यक्ष (RDCA)  कुनाल अजमानी, उपाध्यक्ष (RDCA)  विक्रम साहू, संयुक्त सचिव (RDCA);  आशीष साहू, सदस्य (RDCA)  सुनील कालरा, सदस्य (RDCA)  अनिल राम, सदस्य (RDCA); तथा झारखंड के सामाजिक कार्यकर्ता सिंभू मुर्मू शामिल थे । अपने संबोधन में महासचिव  नवजोत अलंग ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि धैर्य, रणनीति और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से अधिक संख्या में इस खेल से जुड़ने का आह्वान किया तथा राज्य में शतरंज के उज्ज्वल भविष्य पर विश्वास व्यक्त किया।
यह चैम्पियनशिप झारखंड में शतरंज के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाती है और नए खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर राज्य में इस खेल के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस चैम्पियनशिप में जिले भर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया है, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने एवं प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्राप्त करने का एक उत्कृष्ट मंच प्राप्त हुआ है। AJCA तथा RDCA के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसके पश्चात प्रतियोगिता के मुकाबलों का आरंभ हुआ।