
तपती गर्मी में राहत के लिए हिट-वेब-रिलिफ कैंप शुरू, लोगों को ओआरएस व बचाव की जानकारी दी गई

Arjun Kumar ..✍️
राँची । बढ़ती गर्मी और प्रचंड लू के मद्देनज़र जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची द्वारा आमजनों को राहत पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। व्यवहार न्यायालय, रांची परिसर में “हिट-वेब-रिलिफ कैंप” का उद्घाटन न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 ने फीता काटकर किया। यह कार्यक्रम न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश तथा सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें डालसा सचिव राकेश रौशन समेत न्यायिक पदाधिकारी, एलएडीसीएस सदस्य, चिकित्सक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
<span;>उद्घाटन के अवसर पर न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि भीषण गर्मी में विशेष रूप से दिहाड़ी मजदूर, फुटपाथ पर रहने वाले लोग, छोटे विक्रेता, ट्रैफिक पुलिस और खुले स्थानों पर कार्यरत व्यक्तियों को राहत पहुंचाना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। इसके तहत ओआरएस, स्वच्छ पेयजल एवं प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
<span;>डालसा सचिव राकेश रौशन ने बताया कि गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी होना एक गंभीर समस्या है, जिससे बचाव के लिए अधिक मात्रा में पानी और ओआरएस का सेवन जरूरी है। उन्होंने कहा कि झारखंड के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए यह कैंप जरूरतमंदों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान रंगदर्पण नाटक मंच के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को लू से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। वहीं, पेनेसिया हॉस्पिटल, रांची एवं सदर अस्पताल, रांची के डॉक्टरों ने भी उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सलाह दी। इस मौके पर व्यवहार न्यायालय परिसर में लोगों के बीच ओआरएस और पेयजल का वितरण किया गया। साथ ही, शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों—डोरंडा चौक, सुजाता चौक, फिरायाल चौक, मेन रोड, डेली मार्केट, रेलवे स्टेशन, हटिया स्टेशन एवं बस स्टैंडों पर भी ऐसे राहत कैंप लगाने की योजना बनाई गई है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा सके।
<span;>यह पहल न केवल राहत प्रदान करने का माध्यम है, बल्कि आमजन में जागरूकता फैलाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

