Advertisements
Spread the love

आंसनबनी में आत्मरक्षा का संदेश: एमबीएनएस इंस्टीट्यूट में छात्राओं को मिला सशक्त बनने का प्रशिक्षण

Advertisements

आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम

सरायकेला-खरसावां जिले के आसनबनी स्थित एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में महिला सशक्तिकरण सेल के तहत एक दिवसीय आत्मरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना रहा।कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान की निदेशिका अनुपा सिंह एवं संकाय सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस मौके पर प्राचार्य और प्रबंधन समिति के सदस्यों ने कहा कि आज के समय में आत्मरक्षा का ज्ञान हर छात्र-छात्रा के लिए बेहद जरूरी हो गया है।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे झारखंड सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन के महासचिव और आत्मरक्षा विशेषज्ञ मास्टर सुनील कुमार प्रसाद। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया और बताया कि आपात स्थिति में कैसे खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है।आत्मरक्षा केवल शारीरिक ताकत नहीं, बल्कि मानसिक सजगता और आत्मविश्वास का भी विषय है। नियमित अभ्यास से कोई भी व्यक्ति इसमें दक्ष हो सकता है।प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को पकड़ से छूटने, अचानक हमले से बचाव, संतुलन बनाए रखने और आसपास उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर सुरक्षा करने के तरीके सिखाए गए। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और इसे बेहद उपयोगी बताया।इस अवसर पर अनुपा सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एक निरंतर प्रक्रिया है, जिसमें शिक्षा और जागरूकता की अहम भूमिका होती है। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए और रिसोर्स पर्सन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी ने कार्यक्रम को और सफल बना दिया।कुल मिलाकर यह कार्यक्रम न केवल आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और साहस का संचार करने में भी अहम भूमिका निभाई।