Advertisements
Spread the love

जूनियर वर्ग के चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
रिपोर्टर – जगबंधु महतो

Advertisements

सरायकेला – खरसावां ।  जिले के बिरसा मुंडा स्टेडियम में सब-जूनियर और जूनियर श्रेणी के खिलाड़ियों के लिए सरायकेला – खरसावां जिला हॉकी चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। जिले भर से कुल 57 प्रतिभाशाली बच्चों ने इस चयन प्रक्रिया में भाग लिया और खेल भावना के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
यह चयन ट्रायल जिला हॉकी संघ सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में आयोजित किया गया। चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और निष्पक्ष रही, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित मंच मिल सके। सब-जूनियर वर्ग के चयनित खिलाड़ी 15 जून से 19 जून 2025 तक होने वाली राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जूनियर वर्ग के चयनित खिलाड़ी 20 जून से 24 जून 2025 तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। चयनित खिलाड़ी (सब-जूनियर वर्ग):- हरीश समरद, बागुन मुंडा, धर्माल मरडी, बिरसा सादीमा, समीर जामुदा, सिमंत मांझी, मदन मुंडा, सिद्धू पुर्ती, विशाल बोदरा, दीपक सिंकू,रॉबिन बेस्सा, रबीनाथ मुर्मू, सविना मुर्मू, पासिंग मुंडी, कृष्णा सरदार,संजय मुर्मू।चयनित खिलाड़ी (जूनियर वर्ग) सुमित हेम्ब्रम, अमन मुर्मू, गणेश भांगरा, सोहराय मुंडा, शुक्रा हांसदा, बिर्मल हांसदा, बॉबी लुगुर्सांदी, सुखदेव मरडी, जबोर मुंडा, लुबू डांगिल, जोहान मुंडू, मैनुएल मुंडा, पॉवलुश मुंडा, दुरई गागराई। मुख्य अतिथि के रूप में जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अरबिंद सिंह उर्फ मलकान सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने चयनित सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने युवाओं को नशा और नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहकर खेलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। जिला हॉकी संघ द्वारा यह आयोजन खेल प्रतिभाओं को पहचान देने, उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। चयनित खिलाड़ियों को संघ की ओर से शुभकामनाएं दी गईं और उम्मीद जताई गई कि वे जिले और राज्य का नाम गौरवान्वित करेंगे।अमित मोदक – सचिव, अखिलेश्वर प्रसाद – कोषाध्यक्ष, सुनील कुमार सिंह – उपाध्यक्ष, सुरेश नारायण चौधरी – उपाध्यक्ष,
प्रणय रॉय – संयुक्त सचिव, कुशो मिंज एवं भूटान स्वांसी – जिला हॉकी कोच, बी.एस. राव – तीरंदाजी कोच, गुरूचरण बेसरा – भारतीय सेना के अनुभवी तीरंदाज, डॉ. योगेन्द्र प्रसाद समाजसेवी एवं जिला हॉकी संघ के उपाध्यक्ष जिला हॉकी संघ के पदाधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

You missed