Spread the love

चाकुलिया: विधायक प्रतिनिधि राकेश मोहंती ने विभिन्न पंचायतों में किया मंईयां सम्मान योजना शिविर का औचक निरीक्षण

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत बेन्द, जुगीतोपा, कुचाशोली पंचायत में चल रहे झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शिविर का औचक निरीक्षण करने बुधवार को विधायक प्रतिनिधि राकेश महान्ती पहुंचे. इस दौरान राकेश मोहंती ने शिविर में आये सभी माता बहनों से मुलाकात किया एवं लाभूको को आवेदन पत्र भरवाने में सहयोग किया. विधायक प्रतिनिधि ने कहा की सभी माता बहनों को हर हाल में इस योजना का लाभ दिलाने में विधायक समीर मोहंती कृतसंकल्पित है. उन्होंने बताया की अब इस योजना का लाभ ऑफलाइन आवेदन के माध्यम से भी स्वीकार किया जायेगा. साथ ही पंचायत में कार्यरत पंचायत सेवक, सेविकाओं एवं कंम्पयूटर ऑपरेटर को विभिन्न दिशानिर्देश दिया. इसको लेकर शिविर में आये सभी माता बहनों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक समीर महान्ती का आभार व्यक्त किया. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, बलराम महतो, मुखिया राधानाथ मुर्मू, पंसस बुबाई दास, बायाल किस्कू, जीतेन हेंम्ब्रम, साईबु बेरा, सकुमार हेंम्ब्रम, मनोज गोप आदि उपस्थित थे.

Advertisements
Advertisements