Advertisements
Spread the love

नेकरकोचा में भीषण सड़क हादसा।माँ, बेटा समेत तीन घायल…

राजनगर (रिपोर्ट- रविकांत गोप) :- हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग (एनएच 220) के नेकराकोचा मोड़ में मोटरसाइकिल सवार ने दुसरे मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मार दी।इस दुर्घटना में मां बेटा समेत तीन ब्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए टेम्पो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया गया। घटना शाम लगभग पांच बजे की बतायी जाती है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुआ निवासी यशवंत दास ( 28 वर्ष) ने अपने मोटरसाइकिल से राजनगर में कविराज से जड़ी बुटी दवा लेने का आ रहा था। जैसे ही नेकराकोचा मोड़ पहुंचा तो मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गया तथा विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मारी, जिससे तीनों सड़क पर गिर कर घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रहे मोटरसाइकिल में राजनगर थाना क्षेत्र के हतनाबेड़ा गांव के मुकेश प्रधान (25 वर्ष) अपनी मां शांति देवी ( 50 वर्ष) के साथ राजनगर साप्ताहिक बाजार गए थे। बाजार करने के बाद अपने घर लौट रहे थे।इस दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिल के तीन ब्यक्ति घायल हो गए। तीनों घायलों में यशवंत दास को पैर एवं शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें लगी तथा मुकेश प्रधान एवं शांति देवी को भी शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोंटे लगी है।