Advertisements
Spread the love

टाटीसिलवे सीएनजी स्टेशन के पास भीषण सड़क हादसा, 48 वर्षीय निरंजन पांडेय की मौके पर मौत

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik……..✍️

नामकुम(राँची) । 4 घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम, परिजनों की 50 लाख मुआवजा व नौकरी की मांग
रांची के टाटीसिलवे स्थित सीएनजी पम्प  के पास गुरुवार शाम लगभग 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 48 वर्षीय निरंजन पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रांची–पुरुलिया पथ एवं खेलगांव जाने वाले मार्ग पर हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक सीएनजी वाहन ने निरंजन पांडेय को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि वाहन चालक नशे की हालत में था। बताया जा रहा है कि पहले वाहन का एक चक्का चढ़ा और उसके बाद दूसरा चक्का भी चढ़ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
मृतक निरंजन पांडेय पूजा-पाठ कराकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक शादीशुदा बेटी तथा एक बेटी जो वर्तमान में पढ़ाई कर रही है, शामिल हैं। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों ने रांची–पुरुलिया मुख्य मार्ग और खेलगांव जाने वाले रास्ते को जाम कर दिया। समाचार लिखे जाने तक लगभग 4 घंटे से अधिक समय से सड़क पूरी तरह बाधित है, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। मृतक के परिजनों ने सी एन जी के मालिक से 50 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा पत्नी को पेंशन देने की मांग की है। लेकिन सी एन जी के तरफ से 5 लाख नकद व कुछ दिन बाद 2 लाख देने की बात सामने आ रही है खबर लिखे जाने तक प्रशासन और परिजनों के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास जारी है।