Spread the love

जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो के नामांकन में शामिल होने बहरागोड़ा से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता हुए रवाना

(देवाशीष नायक) बहरागोड़ा प्रखंड से नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सैकडों भाजपा कार्यकर्ता जमशेदपुर के लिए रवाना हुए. बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित नेताजी शिशु उद्यान परिसर से मंगलवार को सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने छोटे बड़े वाहनों पर सवार होकर भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जमशेदपुर रवाना हुए. वहीं रवाना होने से पूर्व कार्यकर्तायों द्वारा रैली निकाली गई व नारेबाजी की गई. इस दौरान सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने छोटे बड़े वाहनों पर समूह बनते हुए जमशेदपुर के लिए रवाना हो गये. उक्त अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्र ने बताया कि दो बार सांसद रत्न प्राप्त तथा एक बार सांसद महारत्न प्राप्त प्रत्याशी को भाजपा द्वारा पूणः प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जाहिर की. साथ ही उन्होंने कहा की इस बार लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चार सौ पार का नारा तथा जमशेदपुर लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को चार लाख से अधिक मतों से जीत दिलाकर पुणः दिल्ली के संसद में भेजने का संकल्प लिया गया है. इस मौके पर संजय पहराज, कुना पात्र, मकरा मंडल, कीर्तिवास पहराज, श्याम दे, चंदन सीट, तपन पैड़ा, कालीपोदो घोष आदि उपस्थित थे.

Advertisements
Advertisements

You missed