Spread the love

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने जिले के सैकड़ो कांग्रेसी खूंटी हुए रवाना…

सरायकेला संजय मिश्रा: जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिले के विभिन्न प्रखंडों से निजी वाहनों में सवार होकर राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लेने सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व कांग्रेस नेतागण रांची से खूंटी होते हुए उड़ीसा बर्सोल बोर्डर तक भाग लिया. कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व एवं स्थानीय सांसद श्रीमती गीता कोड़ा, पूर्व सांसद कालीचरण मुंडा तथा पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय के आह्वान पर सैकड़ों कार्यकर्ता रांची, खूंटी, सिमडेगा होते हुए उड़ीसा बॉर्डर तक यात्रा में शामिल रहे.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लेने मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सुरेश धारी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल यादव, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, जिला महासचिव रामशंकर पांडेय, महासचिव खिरोड़ सरदार, मुकेश श्रीवास्तव, महिला जिला अध्यक्ष वैजयंती वारी, अरुण कुमार पाण्डेय, सिद्धेश्वर उपाध्याय, जमील अशरफ, बाबैन नौशाद, लाल बाबू सरदार, जगदीश नारायण चोबे, नटवर, कुणाल रॉय, झरना मानना, गुजन, विजय झा, रवि गुप्ता, राकेश सिंह, सबिता साव, श्रीराम ठाकुर, संगीता प्रधान, बबलू पूर्ति, गुड्डू पंडित, रमेश ठाकुर आदि भाग लिया.

Advertisements

You missed