
अयोध्या धाम से श्री राम लाल का भव्य दर्शन कर लौटा जिले का वीएचपी का पहला जत्था…
सरायकेला संजय मिश्रा: विश्व हिंदू परिषद सरायकेला-खरसावां जिला से पहला जत्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ स्थल अयोध्या में नवनिर्मित जन्मभूमि मंदिर में श्री राम लला का भव्य दर्शन कर वापस लौटे। ज्ञातव्य है कि भारतीय रेल के द्वारा आस्था स्पेशल ट्रेन 2 फरवरी को टाटानगर से चलाई गई ट्रेन से पहला जत्था रवाना हुआ था। टाटानगर रेलवे स्टेशन से सभी सम्मानित दर्शनार्थियों को तिलक और माला पहनकर स्वागत किया गया था।

अयोध्या के सारे दर्शनीय स्थल का दर्शन कर लौटे सरायकेला-खरसावां जिला विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री जीवन लामा ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि यह वर्षों का देखा हुआ सपना पूरा होने जैसा था। सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष राजु चौधरी के नेतृत्व में जिला मंत्री अजय मिश्रा, नगर अध्यक्ष गौरव नाग, मिथलेश महतो, अमरजीत सिंह, प्रिंस राय, अनिल दे, सुब्रत सिंहदेव, भगवान सिंह, उमाकांत महतो और जिले के विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी गण जत्थे में शामिल रहे।
Related posts:

