Spread the love

ग्राम प्रवास के 17वें दिन भाजपा नेता रमेश हांसदा ने ग्रामीणों से पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की…

सरायकेला

Advertisements
Advertisements

ग्राम प्रवास में निकले भारतीय जनता पार्टी के आदिवासी नेता रमेश हांसदा 17वें दिन गेंगेरूडी पंचायत के कई गांव का दौरा किया। दौरे के क्रम में ग्रामीणों को आने वाले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। साथ ही साथ स्थानीय जन समस्याओं से भी अवगत हुए। रमेश हांसदा ने बेड़ा कुदर गांव में देखा कि एक भी सोलर टावर नहीं है। घर-घर नल जल योजना भी अधूरा ही बना है। लोग तालाब के भरोसे रह रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी विभाग एवं पंचायत इस पर मौन है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार निचले स्तर में प्रशासन नहीं पहुंच पा रही है। एवं जन समस्या की छोटे-छोटे समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है। जो हेमंत सोरेन सरकार के सबसे बड़ी नाकामी है। ग्राम प्रवास में सीताराम हांसदा, लालाचंद मांगते, चतुर हेंब्रम, बबलू मंहतो मौजूद रहे।

You missed