
पत्नी को प्रताड़ित करने व पत्नी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पति गिरफ्तार, गया जेल

दुमका संवाददाता- मौसम गुप्ता
दुमका : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दलदली के डुमरीटोला के सोरदा मरांडी के द्वारा पत्नी को प्रताड़ित करने से पत्नी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया .पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में उक्त आरोपी को सैंट्रल जेल दुमका भेज दिया .पश्चिम बंगाल के सैतिया थाना क्षेत्र के वनग्राम के बासु हेंब्रम ने अपने दामाद सोरदा मरांडी के विरुद्ध थाना में कांड संख्या 41/26 में बीएनएस की धारा 80(2) के तहत मामला दर्ज करायी गयी है .दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि उनकी बैठ नमिता हेंब्रम की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी. जिससे एक डेढ़ वर्ष का बच्चा भी है .पिछले कई दिनों से छोटी छोटी बात को लेकर झगड़ा करता था तथा पैसे की मांग करता था .15 अप्रैल को फोन पर सूचना दिया कि उनकी बेटी बीमार है . दलदली पहुंचने पर देखे कि उनकी बेटी गर्दन में फांसी लगा खाट पर लेटी हुई अवस्था में पड़ी है .पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दलदली से गिरफ्तार किया।

