Advertisements
Spread the love

एनसीआर के मजदूरों के समर्थन में आदित्यपुर में प्रदर्शन, श्रमिक नीतियों के खिलाफ यूनियन का आक्रोश

Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो, गाम्हरिया 

 

आदित्यपुर : एनसीआर क्षेत्र में आंदोलित मजदूरों के समर्थन में इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन ने गुरुवार को टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर एकजुटता प्रदर्शन किया। सूरज ऑटोमोबाइल के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में यूनियन से जुड़े मजदूरों ने केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नोएडा और हरियाणा समेत एनसीआर के औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों से लंबे समय तक काम लिया जा रहा है, जबकि उन्हें पर्याप्त वेतन, ओवरटाइम और अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। विरोध करने पर मजदूरों के साथ सख्ती बरतने और दमनात्मक कार्रवाई करने की भी बात कही गई।
यूनियन नेताओं ने कहा कि देशभर में मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने गिरफ्तार मजदूरों की जल्द रिहाई और उनकी मांगों को स्वीकार करने की मांग उठाई। कार्यक्रम का नेतृत्व यूनियन अध्यक्ष मंटू मिश्रा ने किया। इस दौरान अधिवक्ता राजीव सिंह समेत कई वक्ताओं ने मजदूर एकता पर जोर देते हुए आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया।

You missed