Advertisements
Spread the love

डीलर द्वारा कम राशन देने के खिलाफ लाभूकों ने किया प्रदर्शन…

ईचागढ़:विद्युत महतो

Advertisements

ईचागढ़: ईचागढ़ प्रखंड के आदारडीह गांव में बुधवार को आदारडीह के ग्रामीणों ने राशन डीलर द्वारा कम राशन देने के खिलाफ राशन डीलर के घर में प्रदर्शन किया। वहीं दो महीने का अनाज के बदले डीलर द्वारा एक महीने का ही राशन दिया जा रहा है, जिससे कार्डधारी कम राशन लेने से इंकार कर दिया। डीलर के आनाकानी करने पर गांव के करीब तीन सौ महिला पुरुष ने डीलर के घर पर प्रदर्शन कर दो महीने का राशन देने का मांग किया।

वहीं ईचागढ़ प्रखंड के उपप्रमुख दीपक कुमार साव ने कहा कि लोगों से लगातार शिकायत मिल रही थी ,कि अगस्त एवं सितंबर दो माह का राशन डीलर नहीं दे रहा है जबकि दो महीने का अंगूठा लगाकर रसीद निकाल दिया था। ग्रामीणों ने कहा कि अगस्त महीने का राशन नहीं मिला। उपप्रमुख ने कहा कि एमओ तथा ईचागढ़ बीडीओ से इस मामले पर बात भी किया है। उन्होंने कहा कि आश्वासन मिला है जल्द ही डीलर द्वारा राशन का भुगतान किया जाएगा।

ग्रामीणों ने इस मामले को लिखित शिकायत भी किया।एमओ ने तीन दिन के अंदर डीलर को राशन देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तीन दिन के अंदर बीना कटौती किए पुरे दो महीने का राशन कार्ड धारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

मौके पर उपमुखिया प्रतिनिधि सुखदेव साव, ग्राम प्रधान शिवराम महतो, संजय महतो, काशीनाथ महतो, वीरेन महतो, कानगुराम महतो, अघनू महतो, मोहनलाल महतो, बजेन्द्र महतो, सुषेन कालिंदी,हेंमत कुमार महतो, अशोक महतो, कार्तिक महतो सहित सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।