Advertisements
Spread the love

हेमंत सरकार ने महिलाओं को दिया सम्मान: सविता महतो…

ईचागढ़:विद्युत महतो

Advertisements

ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने सोमवार को ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के लेपाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक संगठन का आम सभा का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में ईचागढ़ विधायक सविता महतो शामिल हुए। बैठक में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

सभी महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है।आज के महिलाएं आजीविका मिशन के तहत काम के अपने परिवार और समाज को आईना दिखाया है। विधायक सविता महतो ने कहा कि अभी महिला भी पुरुषों से कम नहीं है। आज देश के सर्वोच्च पद पर महिला हैं। अभी सभी महिला पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर काम कर रही है।

मौके पर सोडो़, सितु, लेपाटांड़, ईचागढ़ आदि पंचायत का वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। मौके पर विधायक के आप्त सचिव काबलु महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, स्वप्न सिंहदेव, पशुपति बागची, अमित कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।