Advertisements
Spread the love

खनन विभाग की कार्रवाई ने खोली चौका पुलिस की पोल, अवैध बालू से लदे दो हाइवा और एक ट्रैक्टर जप्त

Advertisements

चांडिल। खनन विभाग ने एक बार फिर अवैध बालू खनन, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान अवैध बालू से लदे दो हाइवा और एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। यह कार्रवाई जिले के नवपदस्थापित उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर की गई।

खनन विभाग की टीम ने तड़के चौका थाना क्षेत्र स्थित टाटा-रांची नेशनल हाईवे पर छापेमारी कर यह सफलता हासिल की। जब्त वाहनों से अवैध बालू लदा हुआ पाया गया। विभाग ने आगे की कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि चौका थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध बालू का भंडारण और परिवहन किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति को सख्त निर्देश देते हुए कार्रवाई का आदेश दिया।
खनन विभाग की इस कार्रवाई ने चौका पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब थाना क्षेत्र में बालू खनन नहीं होता, फिर भी दो हाइवा और एक ट्रैक्टर अवैध बालू से लदे पकड़े गए, यह स्पष्ट संकेत है कि पुलिस की निगरानी में भारी चूक हो रही है।
जानकारों का कहना है कि चौका थाना क्षेत्र से सटे ईचागढ़ थाना क्षेत्र के विभिन्न घाटों से अवैध रूप से बालू खनन किया जा रहा है और इन्हें चौका थाना क्षेत्र के रास्ते अन्य स्थानों तक पहुँचाया जा रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि चौका क्षेत्र अवैध बालू परिवहन का एक प्रमुख मार्ग बन गया है।